
खास बातें
West Bengal Election 2026 Phase 2 Arrests: बंगाल चुनाव 2026 के दूसरे चरण के मतदान से ठीक 48 घंटे पहले प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है. 29 अप्रैल को होने वाली वोटिंग से पहले राज्य के विभिन्न जिलों में माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले तत्वों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया गया है.
गिरफ्तारी से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पार्षद सहित कुल 1,543 लोगों को गिरफ्तार किया है. निर्वाचन आयोग के कड़े रुख के बाद हुई इस कार्रवाई से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है.
बर्धमान में TMC पार्षद सलाखों के पीछे
सबसे बड़ी कार्रवाई पूर्व बर्धमान जिले में हुई है. यहां बर्धमान नगरपालिका के वार्ड संख्या 22 से तृणमूल पार्षद नारू गोपाल भाकट को गिरफ्तार किया गया है. भाकट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता के घर पर हमला करने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप है.
West Bengal Election 2026 Phase 2 Arrests: भाजपा ने आयोग में की थी शिकायत
भाजपा की ओर से इस मामले में निर्वाचन आयोग के पास औपचारिक शिकायत दर्ज करायी गयी थी. गिरफ्तारी पर पार्षद भाकट ने कहा कि उन्हें जनता के लिए काम करने की सजा दी गयी है और उनके खिलाफ लगाये गये सभी आरोप झूठे हैं.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
किस जिले में कितनी हुई गिरफ्तारी
| जिला | गिरफ्तार लोगों की संख्या |
| पूर्व बर्धमान | 479 |
| उत्तर 24 परगना | 319 |
| दक्षिण 24 परगना | 246 |
| हुगली | 49 |
| नादिया | 32 |
वेबकास्टिंग उपकरणों के लिए नये दिशा-निर्देश
मतदान के दौरान पारदर्शिता बनाये रखने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के कार्यालय ने सोमवार को एक नयी अधिसूचना जारी की. इसमें कहा गया है कि मतदान केंद्रों पर लगाये गये वेबकास्टिंग कैमरों को 29 अप्रैल को वोटिंग खत्म होने के बाद सेक्टर अधिकारियों की मौजूदगी में ही निकाला जायेगा. इंस्ट्रूमेंट्स को उचित प्रक्रिया के साथ रिसीविंग सेंटर्स पर जमा करना अनिवार्य होगा.
इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव के लिए सुरक्षा कवच तैयार, CAPF का पहरा, 100 मीटर के घेरे में ‘नो एंट्री’, चप्पे-चप्पे पर CCTV
वोटिंग की होगी लाइव वेबकास्टिंग
चुनाव आयोग ने कहा है कि मतदान की पूरी प्रक्रिया की लाइव निगरानी की जायेगी, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को तुरंत पकड़ा जा सके. 29 अप्रैल को दूसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए सुरक्षा के ऐसे कड़े इंतजाम किये गये हैं कि परिंदा भी पर न मार सके. पुलिस और केंद्रीय बलों की गश्त भी तेज कर दी गयी है.
इसे भी पढ़ें
चुनाव के बीच पुलिस ऑब्जर्वर पर कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, आयोग से कहा- TMC की शिकायत पर कार्रवाई करें
बंगाल चुनाव में काले धन पर बड़ी चोट, अब तक 510 करोड़ से अधिक जब्त, देखें पूरी लिस्ट
The post बंगाल चुनाव के फेज-2 से पहले बड़ी कार्रवाई, TMC पार्षद समेत 1,543 गिरफ्तार, जानें कहां हुई कितनी गिरफ्तारी appeared first on Prabhat Khabar.
