Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

नालंदा में ग्रिल काटकर घर में घुसे हथियारबंद बदमाश:महिला को बंधक बनाकर 5 लाख की लूट; विरोध करने पर पीटा, बाथरूम में किया बंद


नालंदा के छज्जू मोहल्ला में एक घर से करीब 5 लाख की लूट हुई है। बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाश घर में घुस गए। घर में अकेली रह रही महिला हेना परवीन(28) को बंधक बना लिया। विरोध करने पर मारपीट भी की गई। चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। हेना परवीन के पति शनशुद जोहार दिल्ली में ऑप्टिकल का काम करते हैं। पिछले एक महीने से नए मकान में पेंट और टाइल्स का काम करवाने के लिए रुकी हुई थी। वारदात के समय परिवार के कोई सदस्य मौजूद नहीं थे। घटना बिहार थाना क्षेत्र की है। ग्रिल काटकर कमरे में घुसे पीड़िता के भाई मोहम्मद शाहिद अली ने बताया कि डकैती की यह वारदात रात करीब 2:30 से 2:45 बजे के बीच हुई। 5 से 6 की संख्या में आए नकाबपोश बदमाश घर के बाहरी छज्जे के सहारे तीसरे फ्लोर पर पहुंचे। वहां लगी लोहे की ग्रिल और खिड़की के सरिए को काटकर अंदर घुस गए। घर में दाखिल होते ही बदमाशों ने हेना परवीन को हथियारों के बल पर काबू में कर लिया। गहनों और नकदी के बारे में पूछताछ करने लगे। जब उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने उनके चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उनका चेहरा बुरी तरह सूज गया है। लुटेरों ने करीब 20 से 25 मिनट तक घर को खंगाला। अलमारी में रखे करीब 25 हजार कैश, सोने-चांदी के जेवरात और पलंग के नीचे रखे पुराने पीतल के बर्तन समेट लिए। स्थानीय भाषा में बात कर रहे थे मोहम्मद शाहिद ने आगे बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने पकड़े जाने के डर से बहन का मोबाइल छीन लिया। उसका सिम कार्ड निकालकर फोन को घर में ही फेंक दिया। इसके बाद बदमाशों ने डरा-धमकाकर मेन गेट की चाबी ली। उसे बाथरूम में बंद कर मेन डोर से भाग निकले। अपराधी स्थानीय मगही भाषा में बात कर रहे थे, जिससे उनके आसपास के क्षेत्रों से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के लिए पहुंची FSL सदर डीएसपी-1 नुरुल हक ने बताया कि पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles