सिटी रिपोर्टर | बोकारो डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-6, बोकारो में विद्यार्थियों की रचनात्मकता व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से फ्रूट्स-वेजिटेबल डेकोरेशन व समर ड्रिंक प्रिपरेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दयानंद, हंसराज, विवेकानंद और श्रद्धानंद सदन के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कल्पनाशीलता का शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के बच्चों ने तरबूज, खरबूजा, संतरा, खीरा, टमाटर, सेब, अंगूर एवं गाजर आदि फलों-सब्जियों से आकर्षक सजावट कर सबका मन मोह लिया। वहीं समर ड्रिंक प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आम जूस, आम पन्ना, टंगी लेमोनेड, पिंक पंच, लस्सी, बादाम शेक और ड्राई फ्रूट जूस जैसे पौष्टिक पेय तैयार किए। विद्यालय की प्राचार्या अनुराधा सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में सीखने की क्षमता को बढ़ाने के साथ उन्हें स्वस्थ एवं रचनात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं। प्रतियोगिता में विवेकानंद सदन प्रथम, दयानंद सदन द्वितीय, हंसराज सदन तृतीय तथा श्रद्धानंद सदन चतुर्थ स्थान पर रहा। निर्णायक मंडल में आभा कुमारी एवं आराधना कुमारी शामिल थीं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सीसीए कोऑर्डिनेटर ममता कुमारी सहित कई शिक्षकों का योगदान रहा। अंत में सभी ने स्वादिष्ट एवं स्वास्थ्यवर्धक पेयों का आनंद लिया।
फ्रूट्स-वेजिटेबल डेकोरेशन व समर ड्रिंक प्रतियोगिता