महाशिवरात्रि मेले में गोलगप्पा खाने से 20 बच्चे बीमार:उल्टी-दस्त और डिहाइड्रेशन के मिले लक्षण; स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची, इलाज जारी

Date:


पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के द्वारिका पंचायत अंतर्गत रघुआखाड़ गांव में महाशिवरात्रि मेले के दौरान गोलगप्पा खाने के बाद लगभग 20 बच्चे बीमार पड़ गए। इन सभी बच्चों में उल्टी, दस्त और डिहाइड्रेशन के लक्षण पाए गए हैं। फिलहाल, सभी प्रभावित बच्चों का इलाज पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, महाशिवरात्रि के अवसर पर रघुआखाड़ में एक मेला आयोजित किया गया था। इसमें द्वारिका, यादव टोला, जमुआटांड़ सहित आसपास के कई गांवों के बच्चों ने गोलगप्पा खाया था। रविवार रात से ही बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी और सोमवार सुबह तक कई बच्चों की हालत गंभीर हो गई। बीमार बच्चों को तुरंत स्वास्थ्य केंद्र लाया गया ग्रामीणों ने तत्काल पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की एक टीम एंबुलेंस के साथ गांव पहुंची। बीमार बच्चों को तुरंत स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। द्वारिका निवासी ध्रुव कुमार गुप्ता ने बताया कि उनके बेटे ने भी मेले में गोलगप्पा खाया था, जिसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। उनका बेटा फिलहाल स्थानीय स्तर पर इलाज करा रहा है। प्रभावित गांव में लगभग 100 बच्चों की जांच की गई पांकी के चिकित्सा प्रभारी महेंद्र प्रसाद ने पुष्टि की कि बच्चों के बीमार होने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम और एंबुलेंस को प्रभावित गांव भेजा गया था। जिले के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रभावित गांव में लगभग 100 बच्चों की जांच की गई, जिनमें से 20 बच्चे बीमार पाए गए। उन्होंने यह भी बताया कि सभी का इलाज जारी है और स्थिति नियंत्रण में है। कुछ ग्रामीण अपने स्तर पर भी बच्चों का उपचार करा रहे हैं। एहतियात के तौर पर, स्वास्थ्य विभाग ने गांव में निगरानी बढ़ा दी है और लोगों से साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Larsen and Toubro Subsidiary Plans to Sell Nabha Power for Rs 3,661 Crore 

February 16, 2026February 16, 2026 Larsen & Toubro Limited’s wholly...

Mother of Alexei Navalny says poison finding confirms he was murdered

On the second anniversary of his death, Lyudmila Navalnaya...

Anubhav Sinha on why films like ‘Assi’ need double the marketing spend: ‘It’s a challenge’ |

In a candid discussion, filmmaker Anubhav Sinha reflects...
Join Us WhatsApp