Tuesday, June 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बिहार में खेल को बढ़ावा देने के लिए स्पोर्ट्स समर:कैंप लगेगा, फुटबॉल-बास्केटबॉल, मार्शल आर्ट् सीख सकेंगे; आज से रजिस्ट्रेशन शुरू


पटना में इस साल गर्मी छुट्टी में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा स्पोर्ट्स समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 8 जून से 20 जून तक पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में होगा। इसमें 7 से 14 साल के बालक-बालिकाएं भाग ले सकते है। आज से इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू है, जो की 7 जून तक चलेगी। आज से पोर्टल को खोल दिया गया है। इस समर कैंप में हर दिन दो सेशन होगा। पहला सेशन सुबह 6 बजे से 8 बजे तक और दूसरा सेशन शाम में 6:30 बजे से 8 बजे तक होगा। फुटबॉल-बास्केटबॉल के साथ मार्शल आर्ट् सिखाया जाएगा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रन शंकरण ने कहा कि इस समर कैंप में बेसिक एक्सरसाइज, स्ट्रेंथ, कंडीशनिंग और अलग-अलग गेम के बारे में बच्चों को जानकारी दी जाएगी। इस समय कैंप का मुख्य उद्देश्य गर्मी छुट्टी के समय बच्चों का ज्यादा समय मोबाइल और टीवी पर न बीते, बल्कि वह स्पोर्ट्स एक्टिविटी में शामिल हो जाए। इस समर कैंप के माध्यम से बच्चों को फुटबॉल के बेसिक ड्रिबलिंग, बास्केटबॉल के बेसिक्स, एडवेंचरस स्पोर्ट्स के रूप में वॉल क्लाइंबिंग, सेल्फ डिफेंस के रूप में मार्शल आर्ट्स जैसे की ताइक्वांडो के बेसिक सिखाए जाएंगे। स्पोर्ट्स क्विज का भी होगा आयोजन उन्होंने आगे कहा कि इसके अलावा बच्चों के साथ स्पोर्ट्स से जुड़े क्विज का भी आयोजन किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों के एक्टिव रहने और स्पोर्ट्स में रुचि लेना है। जितने भी बच्चे इसमें शामिल होंगे उन्हें बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से टीशर्ट रिफ्रेशमेंट और सर्टिफिकेट दिया जाएगा। यह मुख्य रूप से पटना के बच्चों के लिए है, क्योंकि कोई रेसिडेंशियल फैसिलिटी नहीं दी जाएगी। मेरी सभी फ्रेंड से गुजारिश है कि वह अपने बच्चे बच्चियों को इस समर कैंप में भाग लेने दे और इसका भरपूर फायदा उठाएं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles