Wednesday, June 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

राज्यसभा चुनाव; निर्दलीय प्रत्याशी नाथवानी के नामांकन पर सवाल:कांग्रेस ने 5 बिंदुओं पर जताई आपत्ति, रिटर्निंग अफसर ने चुनाव आयोग से मांगी राय


राज्यसभा चुनाव के लिए मंगलवार को हुए नामांकन पत्रों की जांच में एनडीए समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी के पर्चे में त्रुटियां मिलने की बात सामने आई है। इसके बाद उनके नामांकन को होल्ड पर रख दिया गया है। उन्हें आपत्तियों पर जवाब देने के लिए आज सुबह 11 बजे तक का समय दिया गया है। वहीं झामुमो प्रत्याशी बैजनाथ राम और कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा के नामांकन सही पाए गए। कांग्रेस प्रत्याशी की ओर से पार्टी के विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने रिटर्निंग अफसर विधानसभा के प्रभारी सचिव रंजीत प्रसाद को लिखित रूप से आपत्ति दर्ज कराई। नामांकन को किया गया होल्ड दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि वर्ष 2008 के राज्यसभा चुनाव में इनका नाम परिमल नाथवानी था तो फिर 2026 में ये नाथवानी परिमल कैसे हो गए। नामांकन पत्र में प्रत्याशी के अविभाजित परिवार से संबंधित जानकारी वाला कॉलम भी अधूरी है। वहीं प्रत्याशी के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों से जुड़े कॉलम में भी अधूरी जानकारी दी गई है। इस शिकायत की जानकारी मिलते ही परिमल नाथवानी विधानसभा पहुंचे और आपत्तियों का जवाब दिया। इसके बाद रिटर्निंग अफसर ने केंद्रीय चुनाव आयोग से परामर्श मांगते हुए इसे होल्ड पर रख दिया। गौरतलब है कि नाथवानी ने नामांकन पत्र में लगाए स्टांप ड्यूटी में अपना नाम परिमल नाथवानी लिखा है। जबकि नामांकन पत्र में नाथवानी परिमल लिखा है। क्या भाजपा का सुरक्षा कवच बचाएगा नामांकन छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर परिमल नाथवानी के नामांकन पत्र पर सवाल उठाया।-कहा कि नाथवानी के नामांकन पत्र में त्रुटि होने की सूचना है। इस संबंध में की गई शिकायत पर सुनवाई चल रही है। अब यह देखना होगा कि वे इसलिए चुनाव मैदान में बने रहते हैं क्योंकि उन्हें भाजपा का सुरक्षा कवच प्राप्त है, या फिर उन पर भी वही नियम लागू होंगे जो अन्य उम्मीदवारों पर लागू होते हैं। यदि नियमों का निष्पक्ष पालन हुआ तो अनैतिकता की हार होगी। नाथवानी बोले- आप​त्तियों का जवाब दे दिया गया है कांग्रेस विधायक की आपत्तियों पर परिमल नाथवानी ने कहा कि उन्होंने इन आपत्तियों का जवाब दे दिया है। उनके वकील फिर से रिटर्निंग अफसर को सारी सही सूचनाएं उपलब्ध करा देंगे। गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी की आपत्तियों पर परिमल नाथवानी को आज सुबह 11 बजे तक जवाब देने का समय दिया गया है। इन बिंदुओं पर जताई आपत्ति आठ जून को दाखिल किया था नामांकन परिमल नाथवानी ने आठ जून को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था। उन्हें एनडीए विधायकों का समर्थन प्राप्त है। नामांकन के दौरान उन्हें समर्थन देने वाले सभी विधायक मौजूद थे। झामुमो और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने भी सोमवार को ही पर्चा दाखिल किया था।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles