Thursday, June 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भागलपुर- दूल्हे को छोटी जाति का बताकर घोड़ी से उतारा:बीच-बचाव करने पर दुल्हन के परिवार की भी पिटाई, लड़की की मां बोली- ज्वेलरी भी लूटे


भागलपुर बायपास के पास दोगच्छी गांव में एक ‎शादी के दौरान विवाद और‎ मारपीट का मामला सामने आया है।‎ पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि‎ घोड़ी पर सवार दूल्हे को उसकी जाति ‎का हवाला देकर नीचे उतरने के लिए‎ मजबूर किया गया। विरोध करने पर‎ बारातियों के साथ मारपीट की गई और‎ बाद में लड़की पक्ष के घर पर हमला‎ कर तोड़फोड़ की गई। पीड़ितों का आरोप है कि शादी समारोह ‎के लिए रखे गए खाने-पीने के सामान ‎को भी नुकसान पहुंचाया गया। साथ ही ‎घर में रखे जेवरात, नकदी और अन्य‎ सामान लूट लिए गए।‎ दुल्हन के परिवार‎ की ओर से बायपास थाना में आवेदन‎ देकर कार्रवाई की मांग की गई है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग‎ लाठी-डंडों के साथ दिखाई दे रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सबसे पहले घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें देखिए दुल्हन पक्ष की ओर से दिए गए ‎आवेदन के अनुसार, मंगलवार देर रात‎ हबीबपुर से बारात दोगच्छी गांव पहुंची ‎थी। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने ‎बारात को रोक दिया और दूल्हे राशिद‎ को घोड़ी से उतारने का प्रयास किया।‎ आरोप है कि इस दौरान जाति सूचक ‎टिप्पणियां भी की गईं। दुल्हन के परिजन के‎ अनुसार, सूचना मिलने पर स्थानीय‎ लोग और रिश्तेदार मौके पर पहुंचे, ‎जिसके बाद कुछ देर के लिए मामला ‎शांत हो गया। हालांकि करीब आधे‎ घंटे बाद आरोपी पक्ष ‎दोबारा पहुंचा और लड़की पक्ष के घर‎ में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की।‎ ‘बग्घी पर सवार होकर शादी स्थल की ओर जा रहा था’ दूल्हे राशिद ने बताया कि मैं बग्घी पर सवार होकर शादी समारोह में बारातियों के साथ ‎जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोग भीड़ की संख्या में आए और पहले गाजा-बाजा को रुकवा दिया। इसके बाद मुझे रोका गया। जब मैंने गाजा-बाजा बंद करने और मुझे रोकने का कारण पूछा तो उन्होंने मुझे बग्धी से नीचे उतरने के लिए कहा। राशिद के अनुसार, भीड़ की ओर से मुझे रोके जाने और गाजा-बाजा बंद कराने की सूचना पर तत्काल लड़की पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और मुझे किसी तरह पहले शादी स्थल तक पहुंचाया। मैं शादी समारोह पर अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ बैठा था, इसी दौरान 8-10 लोग‎ लाठी-डंडों के साथ वहां पहुंच गए और बिना कुछ कहे हम लोगों पर हमला शुरू कर दिया। दूल्हे ने बताया कि घटना के ‎दौरान डायल-112 को मेरे परिवार की ओर से तत्काल सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने के बाद सुरक्षा के ‎बीच विवाह की रस्में पूरी कराई गईं और बारात को वापस रवाना किया ‎गया। मारपीट के बाद तोड़फोड़ की, खाना भी बर्बाद किया हबीबपुर के रहने वाले राशिद ने बताया कि मेरे साथ मारपीट के बाद आरोपियों ने शादी में बारातियों के लिए लगा खाना भी गिरा दिया गया और बारातियों के बैठने के लिए लगाई गई कुर्सियों को भी तोड़ दिया गया। इसके अलावा, घटना के दौरान लड़की के घर में रखे सोने-चांदी के ज्वेलरी, कैश और अन्य कीमती सामान भी लूट लिए गए। लड़की पक्ष की ओर से कुल करीब 2 लाख रुपए के नुकसान की बात कही है। दुल्हन की मां ने बायपास थाना में दर्ज कराई FIR दुल्हन की मां की ओर से बायपास थाना में दिए गए आवेदन में बताया गया है कि 9 जून की रात करीब 1 बजे मेरी बेटी की शादी राशिद से होनी थी। तय समय पर राशिद अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बारात लेकर मेरे घर आ रहा था। इसी दौरान टूटा पुल के पास मेरे ही गांव के मोहम्मद रेहान (30 साल), मोहम्मद अब्बास (35 साल), मंगल (20 साल), मोहम्मद सोनू (25 साल), कम्मो (22 साल) के साथ 8 से 10 अज्ञात दबंगों ने मिलकर बारात के साथ आ रहे दूल्हा को छोटी जाति का बताकर मारपीट की। इसके बाद उसे घोड़े से उतार दिया। इस दौरान दूल्हे के परिजन ने जब विरोध किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई और उन्हें गालियां भी दी गई। दुल्हन की मां के मुताबिक, जब राशिद और उसके परिजन के साथ मारपीट की सूचना मिली, तो मेरे पति यानी दुल्हन के पिता और मेरा बेटा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने आरोपियों को समझाया, लेकिन वो दूल्हा को घोड़ी से उतारने की जिद पर अड़े रहे। इसके बाद राशिद को बग्धी से उतारकर पैदल अपने घर तक लाया गया। दुल्हन की मां की ओर से बताया गया कि दूल्हे के घर आने के करीब 30 मिनट के बाद सभी आरोपी दोबारा लाठी-डंडा लेकर मेरे घर में घुस गए। इस दौरान मेरे पति, बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की गई। रखे खाने-पीने का सामान बर्तन, पानी का डब्बा, टैंट वगैरह तोड़ कर बर्बाद कर दिया। शादी का सारा खाना-पीना फेंक दिया। बचने के लिए जब हमलोग अंदर वाले कमरे में घुसे, तो आरोपियों ने जबरन घर में घुसकर भी हमारे साथ मारपीट की। इस दौरान कमरे में रखे गए 2 लाख की ज्वेलरी, बर्तन वगैरह की लूट भी कर ली। दुल्हन की मां ने बताया कि जाते-जाते मोहम्मद रेहान और साथ ही अन्य आरोपियों ने धमकी दी कि अगर अगली बार तुम मंसूरी जात वालों का बारात घोड़े पर आया तो किसी को जिन्दा नहीं छोड़ेंगे। वहीं, घटना को लेकर बायपास थाना के SI सुमन कुमार राय ने बताया कि बारात में विवाद के कारण मारपीट की‎ घटना हुई थी। दोनों पक्ष को समझा दिया ‎गया था। जातिगत टिप्पणी वाली बात की‎ जानकारी नहीं है। आवेदन मिलने पर आगे की ‎कार्रवाई की जाएगी।‎

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles