खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Rashifal 21 June: 21 जून 2026, रविवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आ रहा है। इस दिन कई जातकों को किस्मत का साथ मिलेगा, जबकि कुछ के जीवन में नई संभावनाओं के द्वार खुल सकते हैं। इसके अलावा कुछ राशियों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है।

2 of 13
मेष राशि
– फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज ध्यान बार-बार भटक सकता है, जिससे काम की गति धीमी रहेगी और थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है। पिता से हल्की नोकझोंक संभव है, लेकिन उनकी सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। ऑफिस में सीनियर्स से मिला मार्गदर्शन आगे मदद करेगा। व्यापार में बदलाव के विचार आ सकते हैं, जो भविष्य में लाभ देंगे।

3 of 13
वृषभ राशि
– फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
दिन की शुरुआत थोड़ी चुनौतीपूर्ण रह सकती है, लेकिन धैर्य से काम लेना जरूरी होगा। लोग आपको भ्रमित कर सकते हैं, इसलिए अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें। छात्रों को पढ़ाई में मेहनत बढ़ानी होगी। नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

4 of 13
मिथुन राशि
– फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज आर्थिक मामलों में राहत मिल सकती है और रुका हुआ धन वापस मिलने के संकेत हैं। बोलचाल में संयम रखें, वरना रिश्तों में दूरी आ सकती है। नए संपर्क बनेंगे, जो आगे लाभ देंगे। परिवार में कोई अच्छी खबर मिल सकती है और नए काम की योजना बनेगी।

5 of 13
कर्क राशि
– फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज कुछ उलझनें बनी रह सकती हैं, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाएं। संतान की गतिविधियों पर ध्यान देना जरूरी होगा। दूसरों पर निर्भरता नुकसान दे सकती है। सामाजिक और पारिवारिक मामलों में सावधानी रखें, खासकर प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में।

