Saturday, May 16, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Bengal News: नीले ड्रम में युवक का शव बरामद, बंगाल में उत्तर प्रदेश जैसी घटना

Bengal News: नीले ड्रम में युवक का शव बरामद, बंगाल में उत्तर प्रदेश जैसी घटना

Bengal News: कोलकाता. उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए चर्चित ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड की तरह पश्चिम बंगाल में भी एक वारदात हुई है. पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के भद्रेश्वर इलाके में नीले ड्रम से एक युवक का शव मिला है. युवक का शव मिलने से स्थानीय लोगों में दहशत देखी जा रही है. जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने श्वेतपुर इलाके में दिल्ली रोड के पास एक खेत में बोरियों से बंधा एक नीला ड्रम पड़ा देखा. संदेह होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्रम खोलकर देखा तो उसके अंदर एक युवक का शव मिला.

युवक की अब तक पहचान नहीं

पुलिस के अनुसार, शव की हालत बेहद भयावह थी. युवक का गला कटा हुआ था, शरीर नग्न अवस्था में था और उसे जलाने की भी कोशिश की गई थी. मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए चुचुड़ा स्थित अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कहीं और की गई और सबूत मिटाने के लिए शव को ड्रम में भरकर यहां फेंक दिया गया.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बंगाल में पहली बार ब्लू ड्रम में मिला शव

पुलिस आसपास के इलाकों में छानबीन कर रही है. साथ ही मृतक की पहचान की कोशिश कर रही है. आसपास के लोगों से बात कर शव के संबंध में लगाने की कोशिश की जा रही है. हाल के दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में ‘नीले ड्रम’ में शव मिलने की घटनाएं सामने आयी है. बंगाल में यह पहली ऐसी घटना है. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है. फिलहाल पूरे घटनाक्रम की हर पहलू से जांच जारी है.

Also Read: आप ईमानदारी से काम करें, बाकी हम संभाल लेंगे, बंगाल पुलिस को सुकान्त मजूमदार का सुझाव

The post Bengal News: नीले ड्रम में युवक का शव बरामद, बंगाल में उत्तर प्रदेश जैसी घटना appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles