दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर ने बयान दिया है। इन्होंने कहा है कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने शुक्रवार से औपचारिक रूप से दरभंगा हवाई अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था अपने हाथों में ले ली है। उन्होंने इसे दरभंगा एयरपोर्ट और मिथिलांचल क्षेत्र के लिए
.
सांसद ने जानकारी देते हुए बताया कि विमानन सुरक्षा को मजबूत करने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रारंभिक चरण में 145 CISF जवानों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही अब देशभर के 72 हवाई अड्डों की सुरक्षा CISF की ओर से की जा रही है, जिसमें दरभंगा एयरपोर्ट भी शामिल हो गया है।
यह उपलब्धि प्रधानमंत्री मोदी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू के प्रयासों का परिणाम है। सांसद ने कहा कि उन्होंने स्वयं भी कई बार केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर और पत्राचार कर दरभंगा एयरपोर्ट पर CISF तैनाती की मांग उठाई थी।

दरभंगा एयरपोर्ट की फोटो।
एयरपोर्ट पर व्यापक सुरक्षा ढांचा लागू
सांसद डॉ. ठाकुर ने बताया कि नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) के नवीनतम दिशा-निर्देशों के अनुरूप एयरपोर्ट पर व्यापक सुरक्षा ढांचा लागू किया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत CISF कर्मी प्रवेश नियंत्रण, यात्रियों की सुरक्षा जांच, एयरपोर्ट परिसर की निगरानी, माल सुरक्षा और प्रतिक्रिया दल (QRT) सहित विशेष सुरक्षा अभियानों की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा बम पहचान, निरोधक दस्ता और खोजी दस्ता भी सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा बने रहेंगे।
उन्होंने कहा कि CISF की तैनाती के बाद पहले से सुरक्षा में लगे बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) के जवानों को वापस बुला लिया गया है। साथ ही एयरपोर्ट के विस्तार, यात्रियों की संख्या में वृद्धि और भविष्य में उड़ान, कार्गो सेवाओं के विस्तार को देखते हुए CISF जवानों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी।
सांसद ने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट को CISF सुरक्षा मिलने से न केवल यात्रियों का भरोसा बढ़ेगा, बल्कि दरभंगा को बिहार के प्रमुख विमानन केंद्र के रूप में विकसित होने में भी मजबूती मिलेगी।

