Friday, June 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

DDC की 1.44 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति:शिवहर DDC बृजेश कुमार के ठिकानों पर हुई थी SVU की रेड


शिवहर के उप विकास आयुक्त (DDC) बृजेश कुमार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई की है। SVU ने उनके खिलाफ कांड संख्या-11/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। SVU के अपर पुलिस महानिदेशक पंकज कुमार दाराद के निर्देश पर टीम ने बृजेश कुमार से जुड़े चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई शिवहर स्थित उनके आवास और कार्यालय के साथ-साथ बेतिया और सीतामढ़ी के ठिकानों पर करीब 7 घंटे तक चली। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच जारी है। 1.86 करोड़ रुपये की संदिग्ध संपत्तियों के संकेत भी मिले जांच एजेंसी के अनुसार, बृजेश कुमार पर अपनी वैध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। अब तक की जांच में लगभग 1 करोड़ 44 लाख 32 हजार 900 रुपये की आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है। छापेमारी के दौरान करीब 1.86 करोड़ रुपये की संदिग्ध संपत्तियों के संकेत भी मिले हैं। SVU की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि मुजफ्फरपुर में एसडीओ रहते हुए उन्होंने अपनी पत्नी गीतांजलि कुमारी के नाम पर करोड़ों रुपये की संपत्तियां खरीदीं। वर्ष 2023 में मुजफ्फरपुर (पश्चिमी) के अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में कार्यरत रहते हुए दानापुर में पत्नी के नाम पर चार संपत्तियां खरीदी गईं। SVU फिलहाल पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही इनकी सरकारी कीमत लगभग 2 करोड़ 26 लाख 69 हजार रुपये आंकी गई है। इन संपत्तियों में पटना के सगुना मोड़ स्थित ओम गंगा परिसर में दो दुकानें और प्रगति टावर में एक व्यावसायिक दुकान शामिल हैं। छापेमारी के दौरान SVU टीम ने सीतामढ़ी स्थित बृजेश कुमार के ससुर, जो एक सेवानिवृत्त कार्यपालक अभियंता हैं, के आवास पर भी तलाशी ली। वहां से भी कई दस्तावेज जुटाए गए। इस दौरान टीम ने बृजेश कुमार से पूछताछ कर महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की। इस कार्रवाई की सूचना फैलते ही जिले के प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। SVU फिलहाल पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य संपत्तियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles