Saturday, May 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

DM बोले-वाद-विवाद लोकतंत्र के लिए आवश्यक:अररिया में प्रतियोगिता, नई पीढ़ी को उर्दू से जोड़ने के लिए आयोजन


अररिया में उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार, पटना और जिला प्रशासन अररिया के सौजन्य से एक दिवसीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता ‘उर्दू भाषा विद्यार्थी प्रोत्साहन राज्य योजना’ के तहत समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभा भवन में संपन्न हुई। इसका मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को उर्दू भाषा की ओर आकर्षित करना और इसके विकास तथा प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी अररिया विनोद दूहन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अररिया रोजी कुमारी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी विनोद दूहन ने अपने संबोधन में कहा कि वाद-विवाद लोकतंत्र के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करता है और ज्ञान के नए द्वार खोलता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उर्दू भाषा के विकास में ऐसी प्रतियोगिताएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कुल 38 विद्यार्थियों ने भाग लिया यह प्रतियोगिता तीन स्तरों पर आयोजित की गई। पहले स्तर में मैट्रिक एवं समकक्ष के कुल 38 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें फरहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इरम, सुम्बुल नाज और मोहम्मद शादाब द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि आफरीन फातिमा, शबिस्तान प्रवीण, सलमान और नजराना प्रवीण ने तृतीय स्थान हासिल किया। दूसरे स्तर की प्रतियोगिता इंटर एवं समकक्ष विद्यार्थियों के लिए थी, जिसमें कुल 35 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस स्तर में अरबाज आलम प्रथम रहे। तरन्नुम आरा, समरीन खातून और शगुफा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि आशियाना नाज, नूर सबा, चांदनी और फातिमा कशिश तृतीय स्थान पर रहीं। इरफान हसन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया स्नातक वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आयोजित तीसरे स्तर में इरफान हसन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हसन कमर, शमा परवीन और सबा आलम द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि काशिफ इकबाल और बीबी गुलिस्ता ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, पुरस्कार राशि आरटीजीएस के माध्यम से संबंधित विद्यार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका अररिया महाविद्यालय के व्याख्याता डॉ. मोहम्मद तंजील अतहर, उर्दू पत्रकार जसीमुद्दीन तथा अररिया के काजी अतिकुल्लाह ने निभाई।कार्यक्रम के अंत में जिला उर्दू भाषा कोषांग, अररिया के प्रभारी पदाधिकारी जुल्फिकार अली अंसारी ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के नामों की घोषणा की तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।धन्यवाद ज्ञापन उर्दू अनुवादक, जिला उर्दू भाषा कोषांग अररिया, ताजिम अहमद द्वारा किया गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles