Thursday, June 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Jehanabad : जनता दरबार में आये 39 फरियादी डीएम ने निष्पादन का दिया निर्देश

Jehanabad : जनता दरबार में आये 39 फरियादी डीएम ने निष्पादन का दिया निर्देश

जहानाबाद नगर

. डीएम ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में तथा अपर समाहर्ता राजस्व अनिल कुमार सिन्हा ने समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में आयोजित जनता दरबार में कुल 39 आवेदनों की सुनवाई की. जनता दरबार में आम लोगों द्वारा विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं रखी गयीं. इनमें विद्यालय में नामांकन से संबंधित शिक्षा विभाग के तीन मामले, स्वास्थ्य विभाग से जुड़े तीन मामले, अतिक्रमण वाद के पांच मामले, परिमार्जन से संबंधित दो मामले, इंदिरा आवास योजना का एक मामला तथा नाली-गली से जुड़े दो मामले शामिल थे. इसके अलावा अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें भी अधिकारियों के समक्ष रखी गयीं. डीएम ने भूमि विवाद, दाखिल-खारिज और परिमार्जन सुधार से जुड़े मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अंचल पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया. शिक्षा से संबंधित मामलों के समाधान के लिए डीइओ को तथा अन्य मामलों के निष्पादन के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को नियमानुसार जल्द कार्रवाई करने को कहा गया. जनता दरबार में डीएम के साथ अपर समाहर्ता राजस्व अनिल कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजीव कुमार, अपर समाहर्ता विभागीय जांच विनय कुमार सिंह, निदेशक डीआरडीए रोहित कुमार मिश्रा, सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग पूनम कुमारी, सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कोषांग विजेता रंजन उपस्थित थे.

The post Jehanabad : जनता दरबार में आये 39 फरियादी डीएम ने निष्पादन का दिया निर्देश appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles