Saturday, May 9, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

NH-20 Hydra Accident Kills Nawada Man

नवादा में NH-20 (बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन) पर तेज रफ्तार हाइड्रा ने एक शख्स को रौंद दिया। गंभीर हालत में परिवार के सदस्य नालांदा के पावापुरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक उपेंद्र कुमार(51) माधो बिगहा गांव के रहन

.

भाई पप्पू कुमार यादव ने बताया कि शनिवार शाम करीब 5:30 बजे उपेंद्र कुमार टहलने के लिए निकले थे। घर से महज 500 मीटर की दूरी पर आमीपुर ओवर स्पीड गाड़ी ने टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। नवादा सदर अस्पताल लेकर गए।

QuoteImage

गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पावापुरी मेडिकल कॉलेज (VIMS) भेज दिया। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में उनकी स्थिति बिगड़ने लगी। मेडिकल कॉलेज पहुंचने के चंद मिनटों बाद ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

QuoteImage

हॉस्पिटल में मौजूद परिजन।

हॉस्पिटल में मौजूद परिजन।

छानबीन में जुटी पुलिस

ओपी प्रभारी गौरव सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम के हाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। ओपी प्रभारी ने बताया कि आवेदन मिलने पर जीरो एफआईआर दर्ज कर संबंधित थाने को मामला स्थानांतरित कर दिया जाएगा, ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles