Monday, July 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कटौना ओवरब्रिज पर हादसा, 2 होमगार्ड घायल:जमुई में खड़ी ट्रैक्टर से टकराई बाइक, एक की हालत गंभीर


जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटौना ओवरब्रिज पर सोमवार शाम एक तेज रफ्तार बाइक खड़ी ट्रैक्टर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक पर सवार दो होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों की पहचान सोनो थाना क्षेत्र के आसन गांव निवासी शिव शंकर सिंह और घुटवे गांव निवासी अनुज सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद डायल-112 पुलिस टीम ने दोनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल, जमुई पहुंचाया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सक डॉ. घनश्याम सुमन के अनुसार, दोनों घायलों में से एक जवान की स्थिति अधिक नाजुक है। दोनों होमगार्ड जवान बटिया थाना से अपनी राइफल और कारतूस जमा करने के लिए पुलिस लाइन मलयपुर गए थे। ड्यूटी से संबंधित यह प्रक्रिया पूरी करने के बाद वे बाइक से अपने घर लौट रहे थे। बताया गया कि कटौना ओवरब्रिज पर पहुंचते ही सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन की तेज हेडलाइट के कारण बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों जवान सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles