Saturday, May 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गुमला में छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी:शौचालय जाने का बहाना कर घर से निकली थी, आने वाला था परीक्षा का रिजल्ट


गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सतपारा घटा में वार्ड पार्षद विजयपाल भगत की 16 वर्षीय पुत्री सुशांति कुमारी ने शुक्रवार सुबह आम के पेड़ पर दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुशांति उत्क्रमित मध्य विद्यालय लट्ठा में आठवीं कक्षा की छात्रा थी। उसने हाल ही में अंतिम परीक्षा दी थी, जिसका परिणाम अभी नहीं आया था। गुरुवार को वह अपनी मां सुहानी भगत के साथ डूमरडीह जिलिंगा जतरा गई थी और रात में घर के बगल में सोई थी। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे सुशांति शौचालय जाने की बात कहकर नए बगीचे की ओर गई थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी, तो गांव के कुछ लोग आम चुनने के लिए उसी बगीचे में गए। उन्होंने सुशांति को आम के पेड़ पर दुपट्टे से लटका हुआ देखा। यह खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। परिजनों को सूचित किया गया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। एसडीपीओ सुरेश प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह फांसी लगाकर आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि मामले की गहन छानबीन की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का खुलासा हो पाएगा। सुशांति अपने चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles