Sunday, May 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

घरेलू विवाद के बाद किसान ने खाया सल्फास, हालत गंभीर:जमुई के सदर अस्पताल में इलाज जारी, पत्नी से हुआ था झगड़ा


जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के पतंबर गांव में सोमवार को एक वृद्ध किसान ने घरेलू विवाद के बाद सल्फास का सेवन कर लिया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल किसान की पहचान पतंबर निवासी 60 वर्षीय सत्यनारायण मंडल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, किसी बात को लेकर उनका अपनी पत्नी के साथ विवाद हो गया था, जिसके बाद उन्होंने खेत में रखी सल्फास की गोली खा ली। परिजनों ने तुरंत पहले सिकंदरा अस्पताल पहुंचाया तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें तुरंत सिकंदरा अस्पताल पहुंचाया। सिकंदरा अस्पताल के चिकित्सकों ने सत्यनारायण मंडल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि सल्फास एक अत्यंत खतरनाक जहर होता है और इस स्थिति में मरीज के बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है। मरीज की हालत गंभीर बनी हुई फिलहाल मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें लगातार निगरानी में रखा गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles