Friday, June 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जहानाबाद में जमीन विवाद में युवक पर हमला:घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस ने शुरू की जांच


जहानाबाद के नौरू गांव में जमीन विवाद को लेकर एक युवक पर हमला किया गया। यह घटना तब हुई जब युवक अपनी जमीन देखने गया था। हमले की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कोर्ट एरिया के होरीलगंज निवासी कुमार गौरव अभिनव (पिता- अंबुज चौधरी) अपनी जमीन की स्थिति देखने नौरू गांव पहुंचे थे। वहां उन्होंने देखा कि कुछ लोग उनकी जमीन पर घेराबंदी कर रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। पीड़ित कुमार गौरव अभिनव के अनुसार, संजय यादव और बंटी यादव सहित चार लोगों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला किया। इस दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज भी की। हमले में कुमार गौरव अभिनव को गंभीर चोटें आई हैं। कुमार गौरव अभिनव का आरोप है कि आरोपी उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं। इसी का विरोध करने पर उन्हें निशाना बनाया गया। घटना के बाद पीड़ित ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। स्थानीय लोगों ने इस तरह की घटना पर चिंता व्यक्त की है। पुलिस ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles