Saturday, May 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दो लापता छात्र वाराणसी में मिले, परिजनों को सौंपा

गुमला|सीएम एक्सीलेंस एसएस प्लस टू स्कूल के आठवीं कक्षा के दो लापता छात्रों को उनके स्वजनों ने पुलिस की मदद से वाराणसी से बरामद कर लिया। शुक्रवार सुबह दोनों बच्चों को गुमला थाना लाया गया, जहां उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया। लापता छात्र संत कबीर उरांव (13) एवं निखिल उरांव (13) दोनों 15 मई को स्कूल की छुट्टी के बाद गुमला बस स्टैंड से रांची चले गए थे। इसके बाद उन्होंने ट्रेन का टिकट लेकर बनारस चला गया। छात्रों ने बताया कि उन्होंने अपनी स्कालरशिप की करीब आठ हजार रुपए की राशि निकाल ली थी। फिर बनारस पहुंचे और वहां अपने रिश्तेदार के पास रहने लगे। इधर बच्चों के लापता होने की सूचना मिलने के बाद स्वजन ने पुलिस से संपर्क किया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles