Saturday, April 25, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

धनबाद में युवक पर दिनदहाड़े फायरिंग:पुरानी रंजिश में 8 राउंड गोली चली, पैर काे छूकर निकली; दो बाइक पर आए थे अपराधी


धनबाद जिले के बरोरा थाना क्षेत्र के माथाबांध में दिनदहाड़े एक युवक पर पुरानी रंजिश को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस हमले में युवक बाल-बाल बच गया, लेकिन एक गोली उसके पैर को छूकर निकल गई। जानकारी के अनुसार, रविंद्र चौहान नामक युवक किराना का सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान चार बाइक पर सवार लगभग आधा दर्जन अपराधी मौके पर पहुंचे और उस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने लगभग 8 राउंड गोलियां चलाईं। रविंद्र ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही बरोरा और बाघमारा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से तीन खाली कारतूस और एक बाइक बरामद की है। घायल रविंद्र चौहान को इलाज के लिए बाघमारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने उसकी हालत सामान्य बताई है। रविंद्र ने पुलिस को बताया कि उस पर पुरानी रंजिश के चलते हमला किया गया। उसने यह भी आरोप लगाया कि हमलावर उस पर पहले दर्ज एक मामले को वापस लेने का दबाव बना रहे थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles