Wednesday, May 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पश्चिमी सिंहभूम में बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला:तानों से तंग आकर भतीजे ने की हत्या, टांगी से वार कर मार डाला, हुआ खुलासा


पश्चिमी सिंहभूम जिले के जेटेया थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय महिला की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके ही भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान चिरूपासया निवासी टुरिया गगराई के रूप में हुई है। इस मामले में जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के बलिया निवासी राकेश सिंकु के लिखित आवेदन पर 10 अप्रैल 2026 को अज्ञात के खिलाफ कांड संख्या 04/2026 दर्ज किया गया था। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की और विशेष टीम का गठन किया गया। कपड़ों से मिला सुराग, कबूला गुनाह जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से हरे रंग की हाफ टी-शर्ट और नीले रंग की पैंट मिली थी। ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि ये कपड़े गांव के ही गागा गगराई के हैं। इसके आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि मृतका उसकी फूफू थी और पिछले करीब एक साल से उसे ताना मारती थी, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था। 500 मीटर दूर खेत में छिपाया शव आरोपी ने बताया कि 9 अप्रैल की रात करीब 8:30 बजे उसने टांगी से हमला कर अपनी फूफू की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर खेत में गड्ढा खोदकर छिपा दिया। इसके बाद उसने हत्या में इस्तेमाल टांगी को कुचिका नदी के पास फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर टांगी बरामद कर ली है। साथ ही घटनास्थल से खून लगी मिट्टी, आरोपी के कपड़े और अन्य साक्ष्य भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles