Thursday, July 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

राजद विधायक ने मंत्रिमंडल विस्तार पर उठाए सवाल:राहुल शर्मा ने विकास रुकने का किया दावा, बोले-निशांत सरकार में शामिल हुए, तो परिवारवाद नहीं होता


जहानाबाद के राजद विधायक राहुल शर्मा ने राज्य सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने चुनाव के छह महीने बाद हुए मंत्रिमंडल विस्तार पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे बिहार में विकास की गति रुक गई है, जिससे आम जनता को परेशानी हो रही है। विधायक शर्मा ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार में देरी के कारण राज्य में विकास कार्य बाधित हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस देरी से आम लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शर्मा ने मंत्रिमंडल गठन के तरीके पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है, उससे प्रतीत होता है कि भाजपा सरकार पर हावी है। भाजपा ने अपने तरीके से बनाया मंत्रिमंडल उन्होंने 21 सालों तक नीतीश कुमार द्वारा सामाजिक समरसता के साथ किए गए मंत्रिमंडल विस्तार से इसकी तुलना की और कहा कि इस बार वह समरसता नहीं दिख रही है, बल्कि भाजपा ने अपने तरीके से मंत्रिमंडल बनाया है। निशांत के मंत्रिमंडल में शामिल होने के सवाल पर राहुल शर्मा ने कहा कि राजनीति में उनका स्वागत है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी पर जोर देते हुए कहा कि इसे सुदृढ़ किया जाना चाहिए, क्योंकि बिहारवासियों को बुखार होने पर भी दिल्ली जाना पड़ता है। उन्होंने परिवारवाद के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। निशांत के मंत्री बनने पर उठाया सवाल शर्मा ने कहा कि जब निशांत सरकार में शामिल होते हैं तो परिवारवाद नहीं होता, लेकिन लालू यादव के परिवार के सदस्यों के राजनीति में आने पर परिवारवाद का आरोप लगाया जाता है। विधायक ने यह भी बताया कि छह महीने बाद मंत्रिमंडल गठन होने के कारण सरकार का कार्यकाल अब केवल चार साल छह महीने बचा है। उन्होंने कहा कि इस बचे हुए समय में सरकार क्या-क्या कार्य करती है, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles