पटना में घर में घुसकर मो. नवाज आलम (30) की हत्या कर दी गई। मृतक की भतीजी के स्कूल में पढ़ने वाले छात्र ने मर्डर किया है।। आरोपी नाबालिग है, जो समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय का रहने वाला है। रविवार को पटना पुलिस ने आरोपी को समस्तीपुर के दलसिंहसराय से पकड़ा। जिस धारदार हथियार से उसने गला काटा था, उसे भी पुलिस ने बरामद किया है। आरोपी के पिता पटना में सिक्योरिटी गार्ड हैं। सेंट्रल एसपी दीक्षा ने बताया, मृतक के बड़े भाई की बेटी और आरोपी दोनों पीएन एंग्लो स्कूल में पढ़ते हैं। पहले से एक दूसरे को जानते हैं। हाल के दिनों में मृतक की भतीजी ने आरोपी से दूरी बना ली थी। इस बात से आरोपी गुस्से में था। घटना से 3 दिन पहले बिना बताए उससे मिलने घर आ गया था। गुस्से में उसने घटना को अंजाम दिया है। घटना में इस्तेमाल हसूली बरामद किया गया है। आरोपी ने क्वेंडिस हॉस्टल की चहारदीवारी के पास झाड़ी में छिपा दिया था। जींस टी-शर्ट जो पहने थे, उसके दोस्त सौरभ के पास से बरामद हुए हैं। 2 नाबालिग लड़कों को पकड़ा गया है। छापेमारी के दौरान हाथ लगा प्रेम पत्र पुलिस सूत्रों की माने तो आरोपी के घर पर छापेमारी हुई, उस दौरान एक प्रेम पत्र भी मिला। उससे यह पता चल रहा है कि आरोपी और मृतक की भतीजी पहले से एक दूसरे को जानते थे। उनके बीच में बातचीत भी होती थी। आरोपी ने पुलिस को बताया है कि उससे लड़की दूरी बनानी शुरू कर दी थी। कुछ दिनों से संपर्क करने पर भी बातचीत नहीं हो पा रही थी। इसलिए घटना से एक दिन पहले पत्थर भी फेंका था। जिसे लेकर लड़की के परिजनों ने उसके साथ मारपीट भी की। इसी बात से नाराज होकर उसने घटना को अंजाम दे दिया। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा घटनाक्रम… सीने पर चढ़कर गला काट दिया था शनिवार की सुबह पति-पत्नी पर चाकू से हमला किया गया था। हमले में मो. नवाज (30) की मौत हो गई है। पत्नी नाजिया परवीन की हालत गंभीर है। उसे PMCH में भर्ती कराया गया है। पत्नी ने बताया, हम घर में सोए थे। आंख खुली तो एक लड़का चाकू लेकर पति के सीने पर बैठा था। उसने उनका गला काट दिया। मैं बचाने गई तो मेरे ऊपर पर भी हमला कर दिया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर बॉडी रखकर आगजनी की। परिजनों का कहना है कि जबतक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी। तब तक हम लोग का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। मृतक को बॉडी पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दी गई। मॉल में सेल्स मैन का काम करता था मो. नवाज नवाज लालबाग स्थित सरफराज आलम के मकान में किराए से रह रहा था। ये हमला बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर पर किया गया है। मोहम्मद नवाज आलम पटना के एक मॉल में सेल्समैन था। घटना शनिवार सुबह अशोक राजपथ स्थित लालबाग इलाके का है। पहले मौके से आई तस्वीरें… पत्नी बोली- पति के सीने पर बैठकर गला काट दिया घायल नाजिया ने बताया, ‘मैं और मेरे पति घर में सोए थे। सुबह के करीब 7 बजे होंगे। एक युवक चाकू लेकर हमारे कमरे में घुस आया। उसने दरवाजा कैसे खोला ये मुझे नहीं पता। उसने आते ही मेरे पति की छाती पर बैठकर उनका गला काट दिया। मैं अपनी 2 साल की बच्ची को साइड करके उस युवक को पकड़ने लगी। खून से लथपथ होने के चलते वो फिसल कर भाग रहा था। भागने के दौरान उसने मुझे भी गर्दन और हाथ पर चाकू मार दिया। मैं पूरी कोशिश के साथ उसको पकड़ने में लगी थी। तकरीबन 5 मिनट तक शोर मचाकर संघर्ष करती रही, लेकिन इसी बीच वो हाथ छुड़ाकर फरार हो गया। तब तक बिल्डिंग के सभी लोग शोर सुनने के बाद आने लगे। युवक की उम्र महज 16 से 18 साल के बीच होगी।’ भाई बोला- बेटी को स्कूल आते-जाते परेशान करता था लड़का भाई नौखेज आलम ने बताया, “मेरी बेटी स्कूल में पढ़ती थी। एक लड़का उसे परेशान करता था। वो मुझे डर के मारे इसके बारे में नहीं बताती थी। उसके दोस्तों ने बताया कि एक लड़का उसे टॉर्चर कर रहा था। 1-2 बार उसने घर पर भी पत्थर फेंका था। कल शाम को भी पत्थर फेंका था। मैं देखने गया तो वो भाग गया। मैंने उसे पीछा किया। पकड़कर मैंने पूछा कि तुम्हारा नाम क्या है।” उसने कहा- “सत्यम। मैंने पूछा पत्थर क्यों मारा। वो मुझे धक्का देकर वहां से भाग गया। उसी ने आज भाई के परिवार पर हमला किया है।” पड़ोसी बोले- दरवाजे पर खून बिखरा था आसपास के लोगों ने बताया, घटना सुबह 7 बजे के आसपास की है। नवाज के घर से चिल्लाने की आवाज सुनकर हम मौके पर पहुंचे। दरवाजे पर खून पसरा देखा। दरवाजा खुला था। अंदर नवाज की लाश पड़ी थी। नवाज की पत्नी नाजिया परवीन भी खून से लथपथ थी। इसके बाद हम लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। हंगामे के 2 तस्वीरें… सड़क पर बॉडी रखकर परिजनों का हंगामा वहीं, पोस्टमार्टम के बाद नवाज की बॉडी घर पर लाई गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। सड़क पर बॉडी रखकर आगजनी की। परिजनों का कहना है कि आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जब तक आरोपी के खिलाफ ठोस कार्रवाई होती है, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
लड़की ने डिस्टेंस बनाया तो चाचा का किया मर्डर:पुलिस को नाबालिग आरोपी के घर से मिला लव लेटर, दोस्ती के बाद बात बंद करने से था गुस्सा