Thursday, July 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

संसद मार्च पर लाठीचार्ज के विरोध में आइसा का प्रदर्शन


भास्कर न्यूज | बगोदर दिल्ली में छात्र-युवाओं के संसद मार्च के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को आइसा ने बगोदर बस पड़ाव पर प्रतिवाद प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आइसा की प्रदेश अध्यक्ष विभा पुष्पा दीप ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं से लाखों छात्र प्रभावित हो रहे हैं। इससे छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और उनमें असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। उन्होंने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की कार्यप्रणाली में सुधार की मांग करते हुए कहा कि परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्र लंबे समय से पेपर लीक पर रोक, निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। आइसा नेताओं ने आरोप लगाया कि छात्रों की मांगों पर बातचीत करने के बजाय शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज किया गया। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी गई। प्रदर्शन में निर्मल कुमार, आशीष मंडल, बादल कुमार, मनीषा कुमारी, दीपिका कुमारी, मौसम कुमारी, पिंकी कुमारी, विनीता कुमारी, शशि कुमार, राजकुमार दास, उत्तम चंद, विकास सहित कई छात्र-युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles