रामगढ़ जिले के बरका सयाल एरिया के सौंदा रीजनल वर्कशॉप में सोमवार को सीबीआई की टीम ने छापेमारी की। रिश्वतखोरी के मामले में टीम ने रीजनल स्टोर के चीफ़ स्टोर कीपर को गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने 21 जून को आरोपी के खिलाफ यह मामला दर्ज किया था। यह मामला शिकायत मिलने पर दर्ज किया गया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। यह रिश्वत शिकायतकर्ता को उसकी मेडिकल स्थिति को देखते हुए हल्के काम सौंपकर सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम जारी रखने के बदले मांगी गई थी। सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगते और लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के ऑफिस और घर पर तलाशी ली जा रही है। जांच जारी है।
सीबीआई ने रामगढ़ में चीफ स्टोर कीपर को किया गिरफ्तार:बरका सयाल में मचा हड़कंप, 10 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़े गए