Wednesday, September 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सहायक पुलिसकर्मियों ने सांसद से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन


झारखंड सहायक पुलिस एसोसिएशन लोहरदगा जिला की एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत के आवास पर मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को अपनी प्रमुख मांगों से अवगत कराते हुए कहा कि झारखंड सहायक पुलिसकर्मी विगत कई वर्षों से अल्प मानदेय पर राज्य की कानून-व्यवस्था, नक्सल ऑपरेशन, चुनाव, पर्व-त्योहार और विधानसभा सुरक्षा जैसे जोखिम भरे कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। बावजूद इसके उनकी सेवा अस्थाई है और भविष्य असुरक्षित है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार ने पहले भी सेवा विस्तार का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। जिससे 25 सौ से अधिक सहायक पुलिसकर्मियों के परिवारों में निराशा है। वहीं प्रतिनिधिमंडल की मुख्य मांगों में झारखंड के सभी सहायक पुलिसकर्मियों की सेवा विस्तार करते हुए स्थाईकरण, नियमितीकरण, मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि, वर्दी भत्ता, चिकित्सा सुविधा, बीमा और अन्य सरकारी सुविधाएं शामिल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles