Tuesday, May 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Bhopal athlete Dev won gold with a national record, Kuldeep won silver, then had to carry poles in an e-rickshaw.

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Bhopal Athlete Dev Won Gold With A National Record, Kuldeep Won Silver, Then Had To Carry Poles In An E rickshaw.

भोपाल/रांची17 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
ई-रिक्शा में पोल लादते देव मीणा और उनके साथी। (फोटो- भास्कर) - Dainik Bhaskar

ई-रिक्शा में पोल लादते देव मीणा और उनके साथी। (फोटो- भास्कर)

रांची में आयोजित एथलेटिक्स फेडरेशन कप में भोपाल के देव कुमार मीणा और कुलदीप कुमार ने 5.45 मीटर की समान छलांग लगाकर मेंस पोल वॉल्ट का नेशनल रिकॉर्ड बनाया। लेकिन, इसके चंद घंटों बाद दोनों को अपने फाइबरग्लास पोल ई-रिक्शा में लादकर होटल ले जाना पड़ा।

मंगलवार को देव और कुलदीप की फोटो, जिसमें वे 5 फीट लंबे पोल को ई-रिक्शा में लाद रहे हैं, चर्चा में रही। इस तस्वीर में खिलाड़ियों की दुर्दशा साफ देखी जा सकती है। जबकि, देव और कुलदीप ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 23 जुलाई से होने जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए क्वालिफाई किया है।

एथलेटिक्स फेडरेशन कप में पोल से छलांग लगाते देव मीणा।

एथलेटिक्स फेडरेशन कप में पोल से छलांग लगाते देव मीणा।

पनवेल स्टेशन TC ने ट्रेन से उतार दिया था

इसी साल दोनों को ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप से लौटते समय पनवेल स्टेशन पर एक TC ने ट्रेन से उतार दिया था। अफसरों का कहना था कि इतने लंबे पोल बोगी में नहीं ले जाए जा सकते।

इस मामले को मध्यप्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने संज्ञान लिया था और रेलवे से एथलीट को पोल ले जाने की परमीशन दिलाने की बात कही थी। पूरी खबर

पनवेल ने TC ने देव मीणा और उनके साथ से बहस भी की थी।

पनवेल ने TC ने देव मीणा और उनके साथ से बहस भी की थी।

बेहद नाजुक होते हैं फाइबरग्लास पोल

पोल वॉल्ट में इस्तेमाल होने वाले ये विशेष पोल इतने लंबे और संवेदनशील होते हैं कि इन्हें संभालना और एक जगह से दूसरी जगह ले जाना आसान नहीं होता। इसका रखरखाव बड़ी सावधानी से करना पड़ता है। ताकि कोई स्क्रैच या किसी तरह का दवाब न आए।

दोनों ने 5.45 मीटर छलांग लगाई, एक को गोल्ड, दूसरे को सिल्वर मिला

देव मीणा और कुलदीप कुमार ने एक समान 5.45 मीटर की छलांग लगाई। लेकिन, देव मीणा को गोल्ड और कुलदीप को सिल्वर मिला। क्योंकि, जब दो या उससे ज्यादा एथलीट एक ही समान हाइट पर छलांग मारते हैं तो विजेता उस खिलाड़ी को माना जाता है, जिसने कम प्रयास लिए हो।

कोच घनश्याम यादव के साथ देव मीणा और कुलदीप कुमार।

कोच घनश्याम यादव के साथ देव मीणा और कुलदीप कुमार।

कौन हैं देव मीणा

मध्य प्रदेश के खातेगांव तहसील के छोटे से गांव सिल्फोड़खेड़ा के रहने वाले 19 वर्षीय देव कुमार मीणा भारत के उभरते हुए पोल-वॉल्टर हैं। उन्होंने फरवरी 2025 में उत्तराखंड नेशनल गेम्स में 5.32 मीटर और फिर अप्रैल 2025 में नेशनल फेडरेशन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 5.35 मीटर की छलांग लगाकर अपना ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा था।

भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में देव मीणा।

भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में देव मीणा।

————————————-

एथलेटिक्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

गुरिंदरवीर 100 मीटर में भारत के सबसे तेज धावक, 10.09 सेकेंड में जीते

रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में शनिवार भारतीय एथलेटिक्स के लिए ऐतिहासिक दिन रहा। पंजाब के 25 साल के स्प्रिंटर गुरिंदरवीर सिंह ने एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता की पुरुषों की 100 मीटर रेस 10.09 सेकेंड में पूरी की और नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया। यह पहली बार है, जब किसी भारतीय ने 100 मीटर रेस 10.10 सेकेंड से कम समय में पूरी की है। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles