पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन बीजेपी कैंडिडेट नीरज कुमार सिन्हा, जन सुराज के प्रशांत किशोर ने नामांकन किया।
.
नामांकन से पहले पीके ने हरिहरनाथ मंदिर में पूजा की। उसके बाद समर्थकों के साथ डीएम दफ्तर पहुंचे। इस दौरान बीजेपी समर्थक और जनसुराज समर्थक एक साथ झंडा लिए दिखे।
तेजप्रताप यादव के कैंडिडेट वीणा मानवी भी नामांकन करने पहुंची थीं। लेकिन उनको पटना पुलिस ने डीएम ऑफिस के परिसर से अरेस्ट कर लिया। पुलिस को देखकर वीणा मानवीं भागती दिखीं।
14 तस्वीरों में देखिए मोदी के बॉस की सीट पर नॉमिनेशन की तस्वीरें
पहले तेजप्रताप की कैंडिडेट की गिरफ्तारी की तस्वीरें देखिए

डीएम ऑफिस के परिसर में पुलिस को देखकर भागतीं दिखीं तेजप्रताप की कैंडिडेट वीणा मानवी।

पुलिस ने वीणा मानवी को अरेस्ट करके ले जाती हुई।

वीणा मानवी ने कहा कि बीजेपी डर कर ये सब कुछ करवा रही है।
PK के नॉमिनेशन से जुड़ी तस्वीरें…

नामांकन से पहले प्रशांत किशोर ने सोनपुर के हरिहरनाथ मंदिर में की पूजा।

पैदल रोड शो करते प्रशांत किशोर नामांकन करने डीएम दफ्तर पहुंचे।

रोड शो के दौरान बीजेपी और जनसुराज के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से जमकर नारेबाजी हुई।

प्रशांत किशोर के नामांकन में उनकी पत्नी और बेटे भी शामिल हुए।

पीके के नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक दिखे।

प्रशांत किशोर नामांकन करते हुए।
अब बीजेपी कैंडिडेट के नामांकन से जुड़ी तेस्वीरें देखिए

बीजेपी कैंडिडेट के नॉमिनेशन में पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी

बीजेपी कैंडिडेट नीरज सिन्हा के कंधे पर हाथ रखकर नामांकन कराने पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी।

बीजेपी कैंडिडेट नीरज नामांकन करने के लिए रथ से निकले। इस दौरान NDA के नेता भी उनके साथ दिखे।

भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में बीजेपी समर्थक भी मौजूद रहे।

नामांकन से पहले नितिन नवीन के पिता स्व. नवीन सिन्हा को श्रद्धांजलि दी।
—————
इसे भी पढ़ेंः

